facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kamdhenu Ventures इस महीने शेयर बाजार में होगी लिस्ट

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 3:34 PM IST
TAC Security IPO

कामधेनु समूह की पेंट्स कारोबार से संबंधित कंपनी कामधेनु वेंचर्स इस महीने प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई में लिस्ट हो जाएंगी। कामधेनु समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सतीश अग्रवाल ने कहा कि प्रबंधन पर बेहतर ध्यान देने और संचालन में लचीलापन लाने के उद्देश्य से पेंट्स कारोबार पिछले साल समूह के इस्पात कारोबार से अलग हो गया था।

उन्होंने बताया कि इसके सूचीबद्ध होने के साथ विभिन्न माध्यमों से 200 करोड़ रुपये जुटाए और पेंट्स व्यापार का विस्तार करने की योजना है। उन्होंने कहा कि समूह का लक्ष्य पेंट्स कारोबार से अगले पांच सालों में 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने का है।

मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) हरीश अग्रवाल ने कहा, ”कामधेनु वेंचर्स ने सात सितंबर 2022 की रिकॉर्ड तिथि पर कामधेनु लिमिटेड के शेयरधारकों को पांच रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2,69,35,500 शेयर भी जारी किए हैं।”

उन्होंने कहा कि नए उपक्रम को बीएसई (बंबई स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) से सूचीबद्ध होने की सैद्धांतिक सहमति नवंबर 2022 में मिल गई थी। कामधेनु का पेंट विनिर्माण संयंत्र राजस्थान के चोपंकी में स्थित है। कंपनी डिस्टेंपर, इनेमल और पुट्टी भी बनाती है।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement