facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर, करा सकते हैं कमाई

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:50 AM IST
Stocks To buy

वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के बाद आज यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की सपाट शुरुआत के संकेत हैं। सुबह 7.25 पर SGX Nifty 18,549 अंकों पर रहा।

वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिका में मंदी के खतरे की आशंका के बीच डाओ फ्यूचर पर दबाव दिख रहा है। 13 दिसंबर को वहां खुदरा महंगाई का डेटा भी जारी किया जाएगा। बाजार का अनुमान है कि इंटरेस्ट रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी होगी।

आज के कारोबार में कौन -कौन से स्टॉक में देखने को मिल सकता है उतार-चढ़ाव, आइए नजर डालते हैं नीचे दिए स्टॉक्स पर:

Glenmark Pharma:

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने दवा निर्माता ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स को चेतावनी पत्र जारी किया। ये चेतावनी पत्र कंपनी के गोवा के प्लांट में मैन्यूफैक्टरिंग में गड़बड़ी के लिए जारी किया गया है। USFDA ने पाया कि गोवा में कंपनी के प्लांट में कई कमियां हैं जो कि वर्तमान गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (सीजीएमपी) नियमों का उल्लंघन करती है।

Jaiprakash Associates:

कंपनी ने मध्य प्रदेश में अपनी नीलग्री सीमेंट इकाई की बिक्री पर विचार करने के लिए सोमवार, 12 दिसंबर को निदेशक मंडल की बैठक बुलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के अधिग्रहण की दौड़ में डालमिया सीमेंट सबसे आगे है, जिसमें अदाणी ग्रुप और आदित्य बिड़ला ग्रुप भी शामिल हैं।

Mahindra Holidays:

कंपनी अगले तीन सालों में कारोबार का विस्तार करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये तक के निवेश की योजना बना रही है। इसके अलावा, कंपनी अपने क्लब महिंद्रा सदस्यता बढ़ाने के लिए रिसॉर्ट्स के प्रबंधन के लिए एक नया अपस्केल ब्रांड लॉन्च करने पर भी विचार करेगी।

Lupin:

फरवरी तक 10 शहरों में कार्डियो-वैस्कुलर थैरेप्यूटिक्स के लॉन्च के साथ दवा प्रमुख भारत में डिजिटल हेल्थकेयर स्पेस में प्रवेश करने के लिए तैयार है।

NTPC:

राज्य के स्वामित्व वाली फर्म ने तमिलनाडु में अपनी सौर फोटो-वोल्टाइक परियोजना का कमर्शियल संचालन शुरू किया। इसके साथ, एनटीपीसी की स्टैंडअलोन स्थापित और वाणिज्यिक क्षमता 57,801.27 मेगावाट (मेगावाट) हो गई है, जबकि समूह की बढ़कर 70,416.27 मेगावाट हो गई है।

Hero Motocorp:

कंपनी के रणनीति, विलय और अधिग्रहण, और वैश्विक उत्पाद योजना के प्रमुख – मालो ले मासन के इस्तीफे दिया है। ले मेसन छह साल से अधिक समय से कंपनी के साथ थे और दिसंबर 2022 के अंत तक कंपनी के साथ काम करना जारी रखेंगे।

Stocks in F&O ban:

BHEL, Delta Corporation, GNFC, and PNB आज यानी 12 दिसंबर को बैन पीरियड में हैं।

Advertisement
First Published - December 12, 2022 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement