facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पोर्टफोलियो में रख लें ये 2 दमदार शेयर, ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह; 40 फीसदी तक मिल सकता है रिटर्न

Stocks To Buy: L&T Finance Holdings Ltd पर शेयरखान ने ‘बाय’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 200 रुपये तय किया है।

Last Updated- December 01, 2024 | 12:03 PM IST
stocks to buy
Representative Image

Stocks To Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेश के नजरिए से चुनिंदा स्टॉक्स में मौका बन रहा है। दमदार फंडामेंटल्स वाले इन स्टॉक्स में अच्छा पैसा बन सकता है। बेहतर आउटलुक को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (L&T Finance Holdings Ltd) और अरविंद स्मार्टस्पेसेस लिमिटेड (Arvind Smartspaces Ltd) पर खरीदारी की सलाह है। इन स्टॉक्स में आगे 40 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

L&T Finance Holdings Ltd

CMP: ₹143 | टारगेट प्राइस: ₹200 | रेटिंग: खरीदें

L&T Finance Holdings Ltd पर शेयरखान ने ‘बाय’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 200 रुपये तय किया है। 29 नवंबर 2024 को स्टॉक 144 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से यह स्टॉक करीब 40 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि L&T Finance Holdings Ltd की स्थिति इस समय स्थिर है। कंपनी ने क्रेडिट असेसमेंट और प्राइसिंग के लिए Cyclops नामक AI-ML आधारित डेटा इंटेलिजेंस टूल लागू किया है। इसे कंपनी की 400 इंजीनियरों की इन-हाउस टीम ने विकसित किया है। Cyclops को कई प्रोडक्ट लाइन्स में लागू किया गया है, और ग्रामीण क्षेत्र में इसके दिसंबर 2024 तक लागू होने की संभावना है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि MFI सेक्टर के चैलेंजज के चलते पिछले 2-3 महीनों में इस स्टॉक में करीब 30% की गिरावट आई है। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक अच्छा मौका है। मौजूदा लेवल पर आकर्षक मूल्यांकन स्टॉक पर ‘खरीदें’ की राय बरकरार है। साथ ही रिवाइज्ड टारगेट प्रासइ 200 रुपये तय किया है। मौजूदा बाजार मूल्य (CMP) पर यह स्टॉक FY2025E/FY2026E बुक वैल्यू के 1.3x/1.2x पर ट्रेड कर रहा है।

Arvind Smartspaces Ltd

CMP: ₹999 | रेटिंग: खरीदें । 18% अपसाइड की उम्मीद

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड (ASL) पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक में 18% की अपसाइड देखने को मिल सकता है।

अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड (ASL) ने Q2FY2025 में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की प्री-सेल्स ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। इसका एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल, अनुभवी लीडरशिप टीम और एक मजबूत ग्रुप का सहयोग इसे तेजी से बढ़ने में मदद कर रहा है।

कंपनी के प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार हो रहा है। इससे कंपनी को कम समय में बेहतर कैश फ्लो जेनरेट करने में मदद मिल रही है। एचडीएफसी जैसे बड़े निवेशकों के सपोर्ट से इसे और बूस्ट मिलेगा। पिछले एक साल में कंपनी के स्टॉक की कीमत दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है।

अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड (ASL) ने FY2023 में ₹256 करोड़ का राजस्व हासिल किया, जो FY2024 में बढ़कर ₹341 करोड़ हो गया। FY2025 और FY2026 में राजस्व के क्रमशः ₹553 करोड़ और ₹618 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। कंपनी का शुद्ध लाभ FY2023 में ₹26 करोड़ था, जो FY2024 में 62.3% की वृद्धि के साथ ₹42 करोड़ पर पहुंचा। FY2025 और FY2026 में यह ₹56 करोड़ और ₹76 करोड़ तक बढ़ने की उम्मीद है। ऑपरेटिंग मार्जिन FY2023 में 19.1% था, जो FY2024 में 32.7% तक बढ़ा। FY2025 और FY2026 में यह क्रमशः 21.3% और 25.9% रहने का अनुमान है।

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - December 1, 2024 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट