facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kontor Space IPO Listing: ऑफिस स्पेस मुहैया कराने वाली कंपनी की दमदार एंट्री, निवेशकों को हुआ 31% लिस्टिंग गेन

Advertisement

आज आईपीओ के तहत 93 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 122 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है

Last Updated- October 10, 2023 | 12:56 PM IST
Indo Farm Equipment IPO

Kontor Space IPO Listing: कोंटोर स्पेस कंपनी के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों ने इस आईपीओ में काफी रुचि दिखाई थी,यही कारण है कि खुदरा निवेशकों के दम पर यह आईपीओ 70 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

आज आईपीओ के तहत 93 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 122 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि इस हिसाब से देखें तो आईपीओ निवेशकों को 31 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है।

हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयरों की मजबूती बरकरार नहीं रह पाई। शेयर लिस्टिंग के बाद फिसलकर 115.90 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गया है यानी कि अब आईपीओ निवेशकों का मुनाफा भी गिरकर 25 फीसदी रह गया है।

IPO को मिला रिस्पांस

कोंटोर स्पेस का 15.62 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 सितंबर- 3 अक्टूबर के बीच खुला था। खुदरा निवेशकों ने इसमें जमकर पैसे लगाए थे। ओवरऑल यह आईपीओ 70.97 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 95.49 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 16.80 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

कंपनी के बारे में

कोंटोर स्पेस कंपनी साल 2018 में बनी। ये कंपनी कॉमर्शियस स्पेस किराए पर मुहैया कराती है। जिसके लिए यह प्रॉपर्टी खरीदकर या किराए पर लेकर कंपनियों की जरूरतों के मुताबिक पहले उसे तैयार करती है और फिर उन्हें किराए पर देती है।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 10:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement