facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिल्वर की बढ़ती कीमतों के बीच कोटक MF ने लंपसम और स्विच-इन निवेश पर लगाई रोक

Advertisement

कोटक म्युचुअल फंड ने कहा कि यह कदम सिर्फ निवेशकों को महंगे घरेलू प्रीमियम से बचाने के लिए है, SIP और STP निवेश जारी रहेंगे।

Last Updated- October 12, 2025 | 6:06 PM IST
Kotak Silver ETF

Kotak Silver ETF: कोटक म्युचुअल फंड ने 10 अक्टूबर 2025 से अपने Kotak Silver ETF Fund of Fund में लंपसम और स्विच-इन निवेश को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा की है। इसका कारण भारत में सिल्वर की कमी और कीमतों का बहुत बढ़ जाना है। हालांकि, पहले से चल रहे SIP और STP निवेश सामान्य रूप से जारी रहेंगे। फंड हाउस ने यह भी कहा कि जैसे ही कीमतें सामान्य स्तर पर लौटेंगी, निवेश फिर से शुरू कर दिए जाएंगे।

कोटक ने बताया रोक का कारण

कोटक म्युचुअल फंड ने बताया कि घरेलू सिल्वर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों से काफी ऊपर चल रही हैं। सितंबर 2025 की शुरुआत में यह अंतर सिर्फ 0.5% था, लेकिन 9 अक्टूबर तक यह बढ़कर 5.7% हो गया। 9 अक्टूबर को दिन के दौरान यह अंतर 12% तक पहुंच गया था। फिलहाल खरीदने पर लगभग 10% और बेचने पर लगभग 3% का प्रीमियम है। फंड हाउस का अनुमान है कि यह कमी अक्टूबर 2025 के अंत तक बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: भारी प्रीमियम पर सिल्वर ईटीएफ की ट्रेडिंग, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह

कोटक ने बताया लंबी अवधि का नजरिया

कोटक म्युचुअल फंड ने साफ किया है कि यह कदम सिल्वर के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण नहीं है। बेचने का प्रीमियम कम है और फंड का लंबी अवधि में सिल्वर निवेश के प्रति नजरिया सकारात्मक है। यह रोक सिर्फ निवेशकों को महंगे घरेलू प्रीमियम पर निवेश करने से बचाने के लिए उठाया गया है।

(डिस्क्लेमर: कोटक परिवार द्वारा नियंत्रित कंपनियों के पास बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - October 10, 2025 | 12:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement