facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Landmark Cars IPO: 13 दिसंबर को खुलेगा, जानिए पूरी डिटेल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:51 AM IST
Mobikwik IPO

वाहन ‘डीलरशिप’ कारोबार से जुड़ी लैंडमार्क कार्स लिमिटेड (Landmark Cars IPO) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आवेदन के लिये 13 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने 552 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री के लिए मूल्य दायरा 481-506 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

150 करोड़ रुपये के नए शेयर होंगे जारी

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि तीन दिन का IPO 15 दिसंबर को बंद होगा। एंकर यानी बड़े निवेशक 12 दिसंबर को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। निर्गम में 150 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसमें 402 करोड़ रुपये तक बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है। कंपनी निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कर्ज भुगतान और सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

यह भी पढ़े: Patytm, HUL, ICICI Bank, के शेयर चर्चा में, कई और स्टॉक्स में देखने को मिल सकता है उतार-चढ़ाव

50 फीसदी निर्गम संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित

निर्गम का आधा हिस्सा पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए, 35 फीसदी खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए और शेष 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। निवेशक न्यूनतम 29 शेयरों के लिए और उसके बाद उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। टीपीजी समर्थित लैंडमार्क कार्स भारत में मर्सिडीज-बेंज, हुंदै, जीप, फॉक्सवैगन और रेनो के लिए डीलरशिप के साथ वाहनों के खुदरा कारोबार से जुड़ी है। कंपनी का शेयर 23 दिसंबर को BSE और NSE पर सूचीबद्ध होगा।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement