facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिग्गज फार्मा कंपनी Lupin ने US में लॉन्च की नई दवा, शेयर पर दिख सकता है असर

Advertisement

ल्यूपिन सिर्फ अमेरिक ही नहीं बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा बाजारों में अपनी दवाएं बेचती है।

Last Updated- April 21, 2024 | 11:07 AM IST
Lupin

फार्मा सेक्टर की कंपनी ल्यूपिन ने अमरेका में नई दवा लॉन्च की है। ये नई दवा Mirabegron Extended Release Tablets 25 mg है जिसके लॉन्च की जानकारी कंपनी ने शनिवार रात शेयर बाजार को दी।

कंपनी ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार दवा को अमेरिका के एफडीए से मंजूरी मिल गई है जिसके बाद कंपनी ने इसे बाजार में उतारा है। इस जानकारी के बाद कंपनी के शेयर पर इसका असर अगले कारोबारी दिन यानी सोमवार को मिलेगा।

बता दें, पिछले कारोबारी सत्र में ल्यूपिन के स्टॉक में गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी का स्टॉक करीब 3 फीसदी गिरकर बंद हुआ था।

कौन सी दवा हुई लॉन्च

कंपनी द्वारा दी जानकारी के अनुसार, कंपनी ने Mirabegron ER लॉन्च की है जो कि Astellas Pharma Global development की दवा Myrbetriq ER 25 mg की जेनेरिक इक्विवलेंट है।

बता दें, ER यानी कि Extended Release दवाएं कुछ अलग प्रकार से बनाई जाती है, ये दवाएं शरीर में ज्यादा समय तक रहने में सक्षम हैं ताकि इनका असर अधिक समय तक शरीर पर रहे, ऐसा करने से मरीज के लिए दवाओं का कोर्स पूरा करना आसान और बेहतर हो जाता है।

ल्यूपिन सिर्फ अमेरिक ही नहीं बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा बाजारों में अपनी दवाएं बेचती है।

कैसा रहा है शेयर

आखिरी कारोबारी दिन यानि कि शुक्रवार को स्टॉक करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 1547 के स्तर पर बंद हुआ है। बीते एक साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो स्टॉक ने 125 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement