facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदी 6.66 प्रतिशत हिस्सेदारी, करीब 2 प्रतिशत बढ़ा शेयर

Advertisement

दोपहर 13:15 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 5 फीसदी या 12.45 रुपये की गिरावट के साथ 236.45 रुपये पर लॉक हो गया।

Last Updated- August 22, 2023 | 2:13 PM IST
LIC

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने हाल ही में स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई Jio Financial Services में 6.66 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।

एलआईसी ने मंगलवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के 19 जुलाई, 2023 के नोटिस के अनुसार हिस्सेदारी खरीदने की लागत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डीमर्जर से पहले की लागत का 4.68 प्रतिशत थी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अलग हुई फाइनेंशियल सर्विस कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, प्रमोटर समूह (अंबानी परिवार) के पास कंपनी में 46 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Also Read: Mera Bill Mera Adhikar Scheme: जीएसटी बिल करें अपलोड, जीतें 1 करोड़ रुपये तक का इनाम

जियो फाइनेंशियल सर्विस सोमवार को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गई 

बता दें कि जियो फाइनेंशियल सर्विस स्टॉक मार्केट में सोमवार को लिस्ट हो गई और सूचीबद्ध होने के दो दिन के अंदर कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत तक लुढ़क गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 262 रुपये पर सूचीबद्ध होने के साथ कारोबार के अंत तक 248.90 रुपये पर किया। इंडेक्स फंड्स में बिकवाली दबाव के कारण जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

लोअर सर्किट में लगा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर

कंपनी के शेयरों में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इसका स्टॉक 235.45 रुपये पर लोअर सर्किट में फंस गया।

दोपहर 13:15 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर Jio Financial Services का शेयर 5 फीसदी या 12.45 रुपये की गिरावट के साथ 236.45 रुपये पर लॉक हो गया। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) का शेयर सोमवार को बाजारों में सूचीबद्ध किया गया था। वित्तीय सेवा कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1.60 लाख करोड़ रुपये के करीब रहा।

Also Read: FPI Investment: विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार में भरोसा बढ़ा, जून तिमाही में 20% ज्यादा शेयर खरीदे

दूसरी तरफ एलआईसी का शेयर 1.64 प्रतिशत या 10.70 रुपये बढ़कर 662.85 पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement