facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिली बड़ी राहत, शेयरों में आया उछाल

Advertisement

LIC Share Price: पिछले छह महीनों में बीमा कंपनी का शेयर 62 फीसदी चढ़ा है।

Last Updated- February 19, 2024 | 5:11 PM IST
LIC share

LIC Share Price: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के शेयर BSE पर आज यानी 19 फरवरी को करीब 9 फीसदी तक चढ़ गए थे। हालांकि सरकारी बीमा कंपनी इस बढ़त को बनाए रखने में विफल रही और कारोबार के अंत में LIC के शेयर 1.23 फीसदी की तेजी के साथ 1052.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। बता दें कि पिछले छह महीनों में बीमा कंपनी का शेयर 62 फीसदी चढ़ा है।

LIC को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिला 21,740 करोड़ रुपये का रिफंड

LIC को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से बड़ी राहत मिली है। LIC ने बताया की उसे 21,740 करोड़ रुपये के रिफंड ऑर्डर मिले हैं। यह रिफंड ऑर्डर साल 2012 से 2019 की अवधि के लिए है। बीमा कंपनी के इस ऐलान के बाद LIC के शेयरों में शानदार तेजी देखी गई।

LIC ने 16 फरवरी को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रिफंड का कुल मूल्य 25,464 करोड़ रुपये है। कंपनी सक्रिय रूप से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ शेष राशि वापस पाने के लिए चर्चा कर रही है। 15 फरवरी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी को 21,740.77 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है।

Also read: Nvidia market rally: रॉकेट बना एनवीडिया का शेयर, Google, Meta और Amazon को पछाड़ हासिल किया ये मुकाम

बच्चों के लिए LIC लाया अमृतबाल योजना

LIC के शेयरों में तेजी की दूसरी वजह कंपनी द्वारा 17 फरवरी को बच्चों के लिए पेश की गई अमृतबाल योजना है। इस योजना को ‘Plan 874’ का नाम भी दिया गया है। यह योजना उन माता- पिता के लिए है, जो लॉग टर्म में अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए निवेश करना चाहते है। यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-भागीदारी, व्यक्तिगत, बचत जीवन बीमा योजना है। इस योजना को आप 30 दिन के बच्चे से लेकर 13 साल तक के बच्चे के लिए ले सकते हैं। इस पॉलिसी की  मैच्योरिटी कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल की उम्र में होगी।

LIC का नेट प्रॉफिट 49 फीसदी बढ़ा

31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में सरकारी बीमा कंपनी का नेट प्रॉफिट 49 फीसदी बढ़कर 9,444 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,334 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में उसकी शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 1,17,017 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,11,788 करोड़ रुपये थी। LIC की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 2,12,447 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,96,891 करोड़ रुपये रही थी।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement