facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC ने IDFC First Bank में बढ़ाई 0.20 प्रतिशत हिस्सेदारी, शेयरों में दिख सकती है हलचल

Advertisement

एलआईसी (LIC) के अनुसार, उसने निवेश करने के उद्देश्य से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इससे बैंक में उसकी हिस्सेदारी 2.68 फीसदी हो गई है।

Last Updated- July 04, 2024 | 5:29 PM IST
LIC- एलआईसी

पब्लिक सेक्टर की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने प्राइवेट सेक्टर के एआईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) में अपनी हिस्सेदारी 0.20 प्रतिशत बढाकर 2.68 फीसदी कर ली है।

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने गुरुवार यानी 4 जुलाई को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड में 0.20 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई। बीमा कंपनी ने निजी प्लेसमेंट ऑफर (PPO) के जरिए 80.63 रुपए प्रति शेयर के भाव से निवेश कर बैंक में अपनी हिस्सेदारी में इजाफा किया है।

एलआईसी (LIC) ने प्रेफरेंशियल बेसिस (Preferential basis) पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में अपनी हिस्सेदारी 1.42 करोड़ शेयरों से बढ़ाकर 20.02 करोड़ शेयर कर ली है। इसी के साथ पब्लिक सेक्टर बीमाकर्ता का आईडीएफसी बैंक में निवेश 80.63 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 2.68 प्रतिशत हो गया है।

इस बीच, आईडीएफसी फ़र्स्ट बैंक के शेयर गुरुवार को पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 81.13 रुपये के स्तर पर बंद हुए। एक्सचेंज फाईलिंग के अनुसार, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक प्राइवेट बैंकिंग सर्विस मुहैया कराता है इसका मार्केट वैल्यू 57,059.68 करोड़ रुपए है।

LIC ने इस वजह से बढ़ाई हिस्सेदारी

एलआईसी (LIC) के अनुसार, उसने निवेश करने के उद्देश्य से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इससे बैंक में उसकी हिस्सेदारी 2.68 फीसदी हो गई है।

1000 रुपये के पार पंहुचा LIC के शेयर का भाव

एलआईसी का शेयर (LIC Share) आज यानी गुरुवार को 2.24 प्रतिशत या 22.10 रुपये की तेजी के साथ 1,010.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 4, 2024 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement