facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC Q2FY26 results: मुनाफा 31% बढ़कर ₹10,098 करोड़, प्रीमियम इनकम 5.49% बढ़ी

Advertisement

दूसरी तिमाही के दौरान एलआईसी की नेट प्रीमियम इनकम 1,26,930.04 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 5.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 6.1 फीसदी ज्यादा है

Last Updated- November 06, 2025 | 6:01 PM IST
LIC

LIC Q2FY26 results: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 31 फीसदी बढ़कर 10,098.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 7,728.68 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। हालांकि तिमाही आधार पर लाभ 7.8 फीसदी घट गया है। पिछली तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 10,957.05 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (H1FY26) में का एलआईसी का लाभ 21,040 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 16.36 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

Also Read: अब दो दिशाओं में दौड़ेगी Tata Motors! एक घरेलू बाजार पर फोकस, दूसरी ग्लोबल लग्जरी पर

नेट प्रीमियम इनकम 5.49% बढ़ी

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, दूसरी तिमाही के दौरान एलआईसी की नेट प्रीमियम इनकम 1,26,930.04 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 5.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 6.1 फीसदी ज्यादा है। वहीं, छमाही आधार पर नेट प्रीमियम इनकम में 5.14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 2,45,680 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

GST कटौती का लाभ ग्राहकों को देने पर जोर

एलआईसी के सीईओ और एमडी आर. दोराईस्वामी ने कहा, “हम एलआईसी में भारत सरकार द्वारा सितंबर 2025 में बीमा उद्योग के लिए घोषित जीएसटी बदलावों के सकारात्मक प्रभाव को लेकर बेहद आशावादी हैं। हमारा दृढ़ विश्वास है कि ये बदलाव ग्राहकों के सर्वोत्तम हित में हैं और भारत में जीवन बीमा उद्योग की तेज वृद्धि को और बढ़ावा देंगे। हमने यह सुनिश्चित किया है कि जीएसटी में किए गए बदलावों के सभी लाभ ग्राहकों तक पहुंचें।”

Also Read:  SBI MF का IPO आने वाला है! SBI और AMUNDI बेचेंगे हिस्सा, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

LIC की कुल आय बढ़ी

एलआईसी ने बताया कि सितंबर 2025 की तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,39,614 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,29,620 करोड़ रुपये थी।

वहीं, कुल खर्च इस तिमाही में बढ़कर 2,30,160 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 2,22,366 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - November 6, 2025 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement