facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Insurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?

Advertisement

बड़ी बीमा कंपनियों ने बदले अपने दांव, कुछ शेयरों में बढ़ाई खरीदारी तो कई पसंदीदा शेयरों में की कटौती

Last Updated- June 12, 2026 | 11:07 AM IST
Insurance Portfolio

Insurance Portfolio: शेयर बाजार में सिर्फ म्युचुअल फंड और विदेशी निवेशकों की चाल ही नहीं, बल्कि बीमा कंपनियों की खरीद-बिक्री पर भी निवेशकों की नजर रहती है। वजह साफ है, ये कंपनियां लंबे समय के लिए निवेश करती हैं और अक्सर मजबूत कंपनियों में ही पैसा लगाती हैं। मई महीने में देश की कुछ बड़ी जीवन बीमा कंपनियों ने अपने पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं। कुछ शेयरों में जमकर खरीदारी हुई, जबकि कुछ बड़े नामों में मुनाफावसूली भी देखने को मिली।

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2026 में बीमा कंपनियों ने सबसे ज्यादा भरोसा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), GMR Airports, LG Electronics और Lenskart जैसे शेयरों पर दिखाया। वहीं Varun Beverages, HDFC Bank, BHEL और Tata Power जैसे शेयरों में हिस्सेदारी घटाई गई।

मई के दौरान सबसे बड़ी खरीदारी महिंद्रा एंड महिंद्रा में हुई, जहां करीब 462 करोड़ रुपये का निवेश बढ़ाया गया। इसके बाद GMR Airports में 428 करोड़ रुपये, LG Electronics में 277 करोड़ रुपये और Lenskart में 242 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। दूसरी तरफ Varun Beverages में करीब 396 करोड़ रुपये, HDFC Bank में 334 करोड़ रुपये और BHEL में 278 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी कम की गई।

ICICI Prudential Life ने HUL और TCS पर जताया भरोसा

ICICI Prudential Life Insurance ने मई में Hindustan Unilever, TCS और Pine Labs में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। कंपनी ने Hindustan Unilever में 215 करोड़ रुपये, TCS में 185 करोड़ रुपये और Pine Labs में 144 करोड़ रुपये का निवेश बढ़ाया।

वहीं BHEL, ITC और Honasa Consumer में हिस्सेदारी घटाई गई। BlackBuck और Authum Investment को पोर्टफोलियो में शामिल किया गया, जबकि Lodha Developers और Poly Medicure से कंपनी पूरी तरह बाहर निकल गई।

SBI Life ने Tata Steel और Persistent Systems खरीदे

SBI Life Insurance ने Tata Steel, Persistent Systems और Fortis Healthcare में निवेश बढ़ाया। कंपनी ने Tata Steel में 199 करोड़ रुपये और Persistent Systems में 133 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया।

हालांकि दूसरी तरफ SBI Life ने Larsen & Toubro में 1,061 करोड़ रुपये और Axis Bank में 542 करोड़ रुपये की बड़ी कटौती की। कंपनी ने PB Fintech और ABB India में नई एंट्री की, जबकि Coromandel International और Ramco Cements से बाहर निकल गई।

यह पढ़ें: Vedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा

HDFC Life की पसंद बने LG Electronics और Coforge

HDFC Life Insurance ने LG Electronics, Coforge और Aditya Birla Capital में खरीदारी बढ़ाई। वहीं Timken India, Lupin और Titan Company में अपनी हिस्सेदारी कम की। रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि कंपनी टेक्नोलॉजी और उपभोक्ता क्षेत्र के कुछ चुनिंदा शेयरों पर ज्यादा भरोसा जता रही है।

Tata AIA Life ने ऑटो और हेल्थकेयर शेयरों पर लगाया दांव

Tata AIA Life Insurance ने Tata Motors Passenger Vehicles, Hindustan Petroleum और Krishna Institute of Medical Sciences में निवेश बढ़ाया। दूसरी ओर HDFC Bank, NTPC और Divi’s Laboratories में हिस्सेदारी घटाई गई। कंपनी ने Abbott India और Kirloskar Oil को पोर्टफोलियो में शामिल किया, जबकि Timken India और JB Chemicals & Pharmaceuticals से पूरी तरह बाहर निकल गई।

Kotak Life ने M&M में की सबसे बड़ी खरीदारी

Kotak Life Insurance ने मई में सबसे बड़ा दांव Mahindra & Mahindra पर लगाया और करीब 461 करोड़ रुपये का निवेश बढ़ाया। इसके अलावा ICICI Bank और Granules India में भी खरीदारी की गई। वहीं HDFC Bank, Bharat Electronics (BEL) और Ultratech Cement में कंपनी ने अपनी हिस्सेदारी कम की।

Advertisement
First Published - June 12, 2026 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement