facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लिंडे इंडिया ने सेबी के मूल्यांकन आदेश पर सैट से मांगी राहत, गोपनीयता पर जताई चिंता

Advertisement

सेबी के वकील ने कहा कि मूल्यांकन की कवायद को रोकना सार्वजनिक नीति के लिए पूर्वाग्रह होगा और आश्वस्त किया कि कीमत संवेदी सूचना पर गोपनीयता बनाए रखी जाएगी।

Last Updated- September 09, 2024 | 10:16 PM IST
SAT rejects Linde India's petition, directs to maintain confidentiality in evaluation process सैट ने खारिज की लिंडे इंडिया की याचिका, मूल्यांकन प्रक्रिया में गोपनीयता बरकरार रखने के निर्देश

इंडस्ट्रियल ग्लासेज ऐंड इंजीनियरिंग फर्म लिंडे इंडिया ने मूल्यांकन के बाजार नियामक सेबी के आदेश पर प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) से राहत मांगी है। पंचाट इस मामले पर अंतिम फैसला मंगलवार को दे सकता है। यह मामला लिंडे इंडिया की तरफ से संबंधित पक्षकारों प्रैक्सिर इंडिया और लाइन साउथ एशिया सर्विसेज के साथ विभिन्न करारों व लेनदेन से जुड़ा है।

सेबी ने कंपनी के निर्देश दिया था कि अगर संबंधित पक्षकार के साथ लेनदेन की वैल्यू सीमा से ज्यादा होती है तो वह शेयरधारकों की मंजूरी ले। नियामक ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को पंजीकृत मूल्यांकनकर्ता की नियुक्ति करने को कहा था ताकि वह कारोबार का मूल्यांकन कर सके।

अपनी याचिका में लिंडे इंडिया ने मूल्यांकन की कवायद पर स्थगन की मांग की है। लिंडे के वकील की दलील है कि मूल्यांकनकर्ता ने ऐसी जानकारी मांगी है जो कीमत संवेदी है और अगर इसे तीसरे पक्षकार के साथ साझा किया गया तो इससे गोपनीयता संबंधी जोखिम पैदा हो सकता है।

वकील ने कहा कि सेबी मूल्यांककर्ता को 40 से 45 दिन की सख्त समयसीमा में मूल्यांकन पूरा करने पर जोर दे रहा है। हालांकि बहुराष्ट्रीय फर्म ने चिंता जताई है कि इस समयसीमा में काम पूरा करना खासा चुनौतीपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा कि सेबी ने लिंडे इंडिया को मूल्यांकन रिपोर्ट और एक्सचेंजों के ऑब्जर्वेशन को साझा करने का निर्देश दिया था, जो शेयर कीमतों पर जोखिम पैदा करेगा, अगर वह सही तस्वीर पेश नहीं कर पाता है।

लिंडे इंडिया ने मूल्यांकन कवायद पर 15 अक्टूबर तक स्थगन की मांग की है जब कंपनी की पहले दी गई याचिका की ट्रिब्यूनल में सुनवाई होनी है। सेबी की तरफ से लिंडे इंडिया की जांच जारी है। सेबी ने 29 अप्रैल को अंतरिम आदेश जारी किया था, जिसमें उसने कहा था​ कि वह जांच के निष्कर्ष निकलने के बाद दंडात्मक कदम पर विचार करेगा।

सेबी के वकील ने कहा कि मूल्यांकन की कवायद को रोकना सार्वजनिक नीति के लिए पूर्वाग्रह होगा और आश्वस्त किया कि कीमत संवेदी सूचना पर गोपनीयता बनाए रखी जाएगी।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement