facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का M-cap 2.03 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, HUL, इन्फोसिस, ITC, SBI, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Last Updated- July 16, 2023 | 11:39 AM IST
market cap
BS

सेंसेक्स (Sensex) की टॉप 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (M-cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,03,010.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रहीं।

M-cap के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर 1

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 780.45 अंक या 1.19 फीसदी के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 66,060.90 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 69,990.57 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,53,033.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Also read: Market Outlook: कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख, FII की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

इन कंपनियों की बाजार हैसियत बढ़ी

TCS की बाजार हैसियत 68,168.12 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 12,85,058.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 39,094.81 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,91,547.67 करोड़ रुपये रहा। वहीं भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 10,272.84 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 4,95,116.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ICICI बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,135.42 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,72,837.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ITC की बाजार हैसियत 5,348.97 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,87,951.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Also read: Upcoming IPOs: पैसा कमाने का शानदार मौका! अगले हफ्ते आ रहा Netweb Technologies और Asarfi Hospital का आईपीओ

टॉप 10 में से इन 4 कंपनियों का M-cap घटा

वहीं दूसरी ओर, HDFC बैंक की बाजार हैसियत 8,695.25 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 9,19,962.74 करोड़ रुपये पर आ गई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार मूल्यांकन 8,299.89 करोड़ रुपये घटकर 5,21,598.94 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 8,130.77 करोड़ रुपये घटकर 4,53,288.03 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 4,581.7 करोड़ रुपये घटकर 6,28,950.34 करोड़ रुपये पर आ गई।

टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, ITC, SBI, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 11:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement