facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharatna PSU Dividend: सितंबर में होगी बड़ी कमाई, सरकारी कंपनी ने घोषित किया तगड़ा डिविडेंड

Advertisement

NTPC ने 4 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय की, 25 सितंबर से शेयरधारकों को मिलेगा फाइनल डिविडेंड का कैश रिवॉर्ड।

Last Updated- August 29, 2025 | 9:04 AM IST
NTPC

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी और महारत्न पीएसयू एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd.) ने वित्त वर्ष 2024-25 के फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है। कंपनी ने जानकारी दी कि 4 सितंबर 2025 को जिन निवेशकों के पास एनटीपीसी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

कितना मिलेगा डिविडेंड

एनटीपीसी के बोर्ड ने 24 मई 2025 को हुई बैठक में 3.35 रुपये प्रति शेयर (33.50%) फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था। यह राशि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर दी जाएगी। डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी के बाद 25 सितंबर 2025 या उसके बाद किया जाएगा।

यह फाइनल डिविडेंड कंपनी द्वारा पहले घोषित किए गए अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त होगा। एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2024-25 में नवंबर 2024 में 2.50 रुपये प्रति शेयर और फरवरी 2025 में 2.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड पहले ही दिया है। इस तरह कंपनी ने इस वित्त वर्ष में अब तक कुल 8.35 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है।

यह भी पढ़ें: Complan बनाने वाली कंपनी का बड़ा ऐलान! पहली बार होगा स्टॉक स्प्लिट, सितंबर में तय हुई रिकॉर्ड डेट

NTPC शेयर और मार्केट कैप

एनटीपीसी का मार्केट कैप 29 अगस्त 2025 तक 3,20,911.17 करोड़ रुपये रहा। गुरुवार को कंपनी का शेयर 330.95 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से करीब 0.69 प्रतिशत नीचे था। पिछले 52 हफ्तों में शेयर का उच्चतम स्तर 448.30 रुपये और न्यूनतम स्तर 292.70 रुपये रहा है।

यह भी पढ़ें: 5 साल में 201% रिटर्न… अब 700% डिविडेंड, BSE 500 मेटल कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान

कंपनी के नतीजे

हाल ही में घोषित तिमाही नतीजों (Q1 FY26) में एनटीपीसी का प्रदर्शन बेहतर रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 11 प्रतिशत बढ़कर 6,108.46 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 5,506.07 करोड़ रुपये था। हालांकि, राजस्व घटकर 47,065.36 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 48,528.88 करोड़ रुपये था। दूसरी ओर, कंपनी की अन्य आय बढ़कर 755.75 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - August 29, 2025 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement