facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैनकाइंड फार्मा ने भारत सीरम्स का हिस्सा गिरवी रखा

Advertisement

यह कदम 10 अक्टूबर को क्रियान्वित तीन डिबेंचर ट्रस्ट डीड्स की व्यवस्था के तहत उठाया गया। इससे 5,000 करोड़ रुपये के एनसीडी जारी करना संभव हुआ।

Last Updated- November 15, 2024 | 11:16 PM IST
Mankind Pharma pledges stake in Bharat Serums मैनकाइंड फार्मा ने भारत सीरम्स का हिस्सा गिरवी रखा

मैनकाइंड फार्मा ने कुल 5,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों के लिए अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक भारत सीरम्स ऐंड वैक्सींस लिमिटेड (बीएसवी) की 39.68 फीसदी हिस्सेदारी कैटलिस्ट ट्रस्टीशिप लिमिटेड के पास गिरवी रखी है। यह कदम 10 अक्टूबर को क्रियान्वित तीन डिबेंचर ट्रस्ट डीड्स की व्यवस्था के तहत उठाया गया। इससे 5,000 करोड़ रुपये के एनसीडी जारी करना संभव हुआ।

गिरवी करार को 14 नवंबर को औपचारिक रूप दिया गया। इसके तहत सुनिश्चित किया गया है कि बीएसवी के इक्विटी शेयर तब तक गिरवी रहेंगे जब तक कि एनसीडी का निपटान नहीं होता। कैटलिस्ट ट्रस्टीशिप एनसीडी धारकों के लाभ के लिए कॉमन सिक्योरिटी ट्रस्टी के तौर पर काम करेगा।

सितंबर में मैनकाइंड फार्मा ने ऐलान किया था कि वह एनसीडी और वाणिज्यिक प्रतिभूतियों के निजी नियोजन के आधार पर 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। मैनकाइंड फार्मा ने 23 अक्टूबर को बीएसवी के पूर्ण स्वामित्व का अधिग्रहण किया था।

गिरवी के लिए हालांकि किसी रकम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इस लेनदेन में संबंधित पक्षकार सौदा शामिल नहीं है और यह किसी स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के बाहर है। कंपनी ने नियामकीय सूचना में ये बातें कही हैं। गिरवी के जरिये जुटाई गई रकम से मैनकाइंड फार्मा की रणनीतिक पहल और वृद्धि योजना को सहारा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement