facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फंड जुटाने की योजना से 7 फीसदी चढ़ गया मैनकाइंड फार्मा

Advertisement

5 अगस्त से मैनकाइंड फार्मा का शेयर 36 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2025 की जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किए जाने के बाद उसके शेयर में यह तेजी आई है।

Last Updated- September 20, 2024 | 11:02 PM IST
Mankind Pharma pledges stake in Bharat Serums मैनकाइंड फार्मा ने भारत सीरम्स का हिस्सा गिरवी रखा

दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा का शेयर दिन के कारोबार में बीएसई पर 7 प्रतिशत चढ़कर 2,596 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पूंजी जुटाने पर विचार के लिए आज हुई बोर्ड बैठक से पहले इस शेयर में यह तेजी देखी गई।

मैनकाइंड फार्मा ने एक्सचेंज को जानकारी दी थी कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 20 सितंबर को होगी, जिसमें एनसीडी, वा​णि​ज्यिक पत्रों, अन्य ऋण प्रतिभूतियों के जरिये कोष जुटाने को मंजूरी दी जाएगी।

5 अगस्त से मैनकाइंड फार्मा का शेयर 36 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2025 की जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किए जाने के बाद उसके शेयर में यह तेजी आई है।

शुक्रवार को कंपनी के शेयर में आई बड़ी तेजी से उसका बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। कंपनी ने 9 मई 2023 को शेयर बाजार में प्रवेश किया था।

मौजूदा समय में मैनकाइंड फार्मा का शेयर 1,080 रुपये के अपने निर्गम भाव से 140 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है। मैनकाइंड फार्मा ने 25 जुलाई 2024 को भारत सीरम्स ऐंड वैक्सींस लिमिटेड (बीएसवी) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 13,630 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement