facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 6 का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटा

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 40,695.15 करोड़ रुपये घटकर 17,01,720.32 करोड़ रुपये रह गया।

Last Updated- June 25, 2023 | 4:12 PM IST
market cap

शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच पिछले सप्ताह शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में छह का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 1,02,280.51 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 405.21 अंक या 0.63 प्रतिशत गिर गया था। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस और एसबीआई को अपने बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का मूल्यांकन बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 40,695.15 करोड़ रुपये घटकर 17,01,720.32 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,222.5 करोड़ रुपये घटकर 6,20,797.26 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 14,814.86 करोड़ रुपये की गिरावट हुई और यह 4,95,048.22 करोड़ रुपये रहा।

दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक ने 23,525.6 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 9,18,984.17 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - June 25, 2023 | 12:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement