facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 82,169 करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 11:23 AM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 82,169.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी को हुआ।

बीते सप्ताह मंगलवार (चार अप्रैल) को ‘महावीर जयंती’ तथा शुक्रवार (सात अप्रैल) को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर बाजार में अवकाश था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 841.45 अंक या 1.42 प्रतिशत चढ़ गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और आईटीसी सहित आठ के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 31,553.45 करोड़ रुपये बढ़कर 9,29,752.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में 18,877.55 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,00,878.67 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 9,533.48 करोड़ रुपये बढ़कर 4,27,111.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 6,731.76 करोड़ रुपये बढ़कर 15,83,824.42 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का 5,817.89 करोड़ रुपये के उछाल से 11,78,836.58 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 4,722.65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,81,274.99 करोड़ रुपये तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 3,792.96 करोड़ रुपये के लाभ से 4,71,174.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,139.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,341.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस रुख के उलट इन्फोसिस की बाजार हैसियत 2,323.2 करोड़ रुपये घटकर 5,89,966.72 करोड़ रुपये रह गई।

आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण 1,780.62 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,10,751.98 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, एसबीआई का भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement