facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap : बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.52 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 34,876.78 करोड़ रुपये घटकर 15,55,531.53 करोड़ रुपये पर आ गया।

Last Updated- October 22, 2023 | 12:26 PM IST
market cap

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,52,979.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 885.12 अंक या 1.33 प्रतिशत के नुकसान में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 34,876.78 करोड़ रुपये घटकर 15,55,531.53 करोड़ रुपये पर आ गया।

टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 27,827.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,78,564.03 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 18,103.6 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,86,223.02 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस की 17,171.75 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,70,574.90 करोड़ रुपये रह गई।

यह भी पढ़ें : FPI ने अक्टूबर में अबतक शेयरों से 12,000 करोड़ रुपये निकाले, बॉन्ड में 5,700 करोड़ रुपये डाले

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,518.4 करोड़ रुपये घटकर 6,53,120.67 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के मूल्यांकन में 12,533.27 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,46,537.83 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 11,512.75 करोड़ रुपये घटकर 5,02,678.77 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 10,387.09 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,54,748.49 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,139.88 करोड़ रुपये घटकर 5,30,896.08 करोड़ रुपये पर आ गई।

यह भी पढ़ें : Market Outlook: वैश्विक रुख, कच्चे तेल के दाम, दूसरी तिमाही के नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

इन्फोसिस का मूल्यांकन 1,909.18 करोड़ रुपये घटकर 5,92,342.82 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 12:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement