facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Market Cap: टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में 4 का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

HDFC Bank का बाजार मूल्यांकन 76,880.74 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,065.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- April 07, 2024 | 12:59 PM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार
Representative Image

देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में चार ने पिछले सप्ताह अपने बाजार मूल्यांकन में 1,71,309.28 करोड़ रुपये जोड़े। इनमें एचडीएफसी बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को सबसे अधिक लाभ हुआ।

दूसरी ओर, शीर्ष 10 कंपनियों के समूह में छह कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 78,127.48 करोड़ रुपये घट गया। इनमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 596.87 अंक या 0.81 फीसदी चढ़ा।

सूचकांक चार अप्रैल को 74,501.73 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। शीर्ष 10 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी को लाभ हुआ। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान उठाना पड़ा।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 76,880.74 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,065.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी ने 49,208.48 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन 6,27,692.77 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 34,733.64 करोड़ रुपये बढ़कर 14,39,836.02 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,486.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,82,152.71 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी ओर बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 38,462.95 करोड़ रुपये घटकर 19,75,547.68 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और आईटीसी को भी बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा। बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 12:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement