facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा

Advertisement

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 26,308.58 करोड़ रुपये घटकर 12,91,919.56 करोड़ रुपये रह गया।

Last Updated- October 01, 2023 | 11:36 AM IST
Stock Market

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 62,586.88 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 180.74 अंक या 0.27 प्रतिशत के नुकसान में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.95 अंक या 0.18 प्रतिशत नीचे आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 26,308.58 करोड़ रुपये घटकर 12,91,919.56 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 25,296.43 करोड़ रुपये घटकर 5,95,597.10 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 5,108.05 करोड़ रुपये घटकर 15,87,553.37 करोड़ रुपये रह गई।

यह भी पढ़ें : IPO: एजिलस डायग्नोस्टिक्स ने आईपीओ के लिए दाखिल किए दस्तावेज, 142.3 मिलियन शेयरों से जुटाएगी फंड

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 3,865.08 करोड़ रुपये घटकर 5,79,373.96 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 2,008.74 करोड़ रुपये का नुकसान रहा और यह 11,57,145.86 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 20,413.41 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,186.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 8,520.13 करोड़ रुपये बढ़कर 5,19,279.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 1,526.52 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,54,207.44 करोड़ रुपये रही।

यह भी पढ़ें : Stock Market: पहली छमाही में सरपट दौड़ा बाजार, आगे की राह कठिन

आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 1,296.63 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 6,66,728.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 535.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,34,316.52 करोड़ रुपये रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 11:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement