facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।

Last Updated- June 18, 2023 | 12:49 PM IST
market cap

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,13,703.82 करोड़ रुपये की बढ़़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 758.95 अंक या 1.21 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 466.95 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,384.58 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 63,259.05 करोड़ रुपये बढ़कर 17,42,415.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 18,737.99 करोड़ रुपये बढ़कर 6,38,019.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 18,331.32 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,63,237.76 करोड़ रुपये रहा।

इन्फोसिस का मूल्यांकन 11,059.41 करोड़ रुपये चढ़कर 5,36,433.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,016.08 करोड़ रुपये बढ़कर 4,66,412.79 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 299.97 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,89,496.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,879.86 करोड़ रुपये घटकर 11,61,840.29 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का 6,514.97 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,09,863.08 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,722.95 करोड़ रुपये घटकर 8,95,458.57 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में 1,882.67 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,53,980.16 करोड़ रुपये पर आ गया। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - June 18, 2023 | 12:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement