facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

दिन में कारोबार के दौरान यह 408.23 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 67,927.23 अंक पर पहुंचा।

Last Updated- September 17, 2023 | 11:18 AM IST
Stock Market Holiday

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,80,788.99 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,239.72 अंक या 1.86 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार को लगातार 11वें कारोबारी सत्र में सेंसेक्स लाभ के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 319.63 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67,838.63 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान यह 408.23 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 67,927.23 अंक पर पहुंचा। समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर शीर्ष 10 में से नौ कंपनियां लाभ में रहीं। बीते सप्ताह टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 57,300.75 करोड़ रुपये के उछाल से 13,17,203.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : क्या Adani मामले में SEBI नींद से जागेगी: मॉरीशस में ग्रुप पर कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने दिया बयान

एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 28,974.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 12,58,989.87 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 28,354.73 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,723.56 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 17,680.53 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,27,637.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 15,364.55 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,94,844.51 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 13,342.3 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,048.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मूल्यांकन में 7,442.79 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 16,64,377.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईटीसी की बाजार हैसियत 7,232.74 करोड़ रुपये के लाभ से 5,59,165.44 करोड़ रुपये रही। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 5,095.78 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,54,039.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 10,514.42 करोड़ रुपये घटकर 5,80,325.55 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement