facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement
Last Updated- April 30, 2023 | 12:04 PM IST
Stock market today

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,84,225.43 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,457.38 अंक या 2.44 प्रतिशत चढ़ा।

सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 48,238.78 करोड़ रुपये बढ़कर 16,37,408.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 31,325.39 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,15,887.19 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,472.25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,40,949.71 करोड़ रुपये रहा।

आईटीसी की बाजार हैसियत 21,003.35 करोड़ रुपये बढ़कर 5,28,377.17 करोड़ रुपये रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 19,886.94 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,76,750.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 18,874.22 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,45,509.68 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 10,447.1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,19,662.10 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी बैंक के मूल्यांकन में 8,115.33 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 9,42,052.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 2,862.07 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,09,126.31 करोड़ रुपये रही। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,244.22 करोड़ रुपये घटकर 5,76,683.68 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - April 30, 2023 | 12:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement