facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.28 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,829.48 अंक या 2.69 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

Last Updated- September 24, 2023 | 10:35 AM IST
Stock Market Holiday

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market Cap) में बीते सप्ताह 2,28,690.56 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,829.48 अंक या 2.69 प्रतिशत के नुकसान में रहा। नेशनल स्टॉक का निफ्टी 518.1 अंक 2.56 प्रतिशत टूटा। मंगलवार को ‘गणेश चतुर्थी’ के मौके पर बाजार बंद रहे थे।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 99,835.27 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,59,154.60 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले सप्ताह कंपनी के शेयर में करीब आठ प्रतिशत की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : जेपी मॉर्गन के कदम के बावजूद बैंक शेयरों पर विश्लेषक सतर्क

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 71,715.6 करोड़ रुपये घटकर 15,92,661.42 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूटा। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 29,412.17 करोड़ रुपये टूटकर 6,65,432.34 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 12,964.55 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,10,759.01 करोड़ रुपये रह गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 6,744.34 करोड़ रुपये घटकर 6,20,893.53 करोड़ रुपये रह गई। आईटीसी का मूल्यांकन 6,484.52 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,52,680.92 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 1,266.37 करोड़ रुपये घटकर 4,52,773 करोड़ रुपये तथा एसबीआई की 267.74 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,33,781.04 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का Market Cap 2,913.49 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,83,239.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 1,024.53 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 13,18,228.14 करोड़ रुपये रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी बॉन्ड की तुलना में Sensex से कम रिटर्न

उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 10:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement