facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: शीर्ष दस में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.03 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 12:55 PM IST

शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच देश की दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का संयुक्त रूप से मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,03,732.39 करोड़ रुपये घट हो गया जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में 673.84 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट रही। भारती एयरटेल और आईटीसी को छोड़कर बाकी की आठ कंपनियों की बाजार हैसियत घटी है।

शीर्ष दस कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा नुकसान में रही। उसका बाजार मूल्यांकन 41,878.37 करोड़ रुपये घटकर 15,71,724.26 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,134.73 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,88,379.98 करोड़ रुपये रही।

एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 15,007.38 करोड़ रुपये घटकर 8,86,300.20 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 12,360.59 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,88,399.39 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का मूल्यांकन 6,893.18 करोड़ रुपये घटकर 4,77,524.24 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस का मूल्यांकन 4,281.09 करोड़ रुपये घटकर 12,18,848.31 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस की बाजार हैसियत 3,555.83 करोड़ रुपये घटकर 6,19,155.97 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 1,621.22 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,78,739.57 करोड़ रुपये हो गई। दूसरी तरफ भारती एयरटेल फायदे में रही और उसका बाजार पूंजीकरण 5,071.99 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,31,230.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईटीसी का मूल्यांकन भी 4,036.2 करोड़ रुपये बढ़कर 4,81,922.33 करोड़ रुपये पर आ गया। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में रिलायंस का स्थान बरकरार रहा।

इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, आईटीसी, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement