facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 82,480.67 करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 22, 2023 | 10:53 AM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 82,480.67 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में एचडीएफसी बैंक और अडाणी टोटल गैस रहीं।

समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 360.59 अंक या 0.59 प्रतिशत के लाभ में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 33,432.65 करोड़ रुपये बढ़कर 9,26,187.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक ही रहा।

शीर्ष 10 की सूची में पहली बार शामिल होने वाली अडाणी टोटल गैस का बाजार मूल्यांकन 22,667.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,933.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 17,144.18 करोड़ रुपये बढ़कर 4,96,067.07 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 9,236.74 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,41,921.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 17,246 करोड़ रुपये टूटकर 5,98,758.09 करोड़ रुपये पर आ गया रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 16,676.24 करोड़ रुपये के नुकसान से 16,52,604.31 करोड़ रुपये रह गई।

एलआईसी का मूल्यांकन 8,918.25 करोड़ रुपये घटकर 4,41,864.34 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का 7,095.07 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,28,426.26 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 4,592.11 करोड़ रुपये घटकर 12,30,045 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 1,960.45 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,07,345.37 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, एलआईसी और अडाणी टोटल गैस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - January 22, 2023 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement