facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.87 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement
Last Updated- February 26, 2023 | 1:28 PM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,87,808.26 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,538.64 अंक या 2.52 प्रतिशत नीचे आया। बाजार में इस बात को लेकर चिंता है कि मुद्रास्फीति की वजह से अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है।

इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी से भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा। समीक्षाधीन सप्ताह में आईटीसी को छोड़कर शीर्ष 10 में शामिल अन्य सभी कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,848.16 करोड़ रुपये घटकर 8,86,070.99 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत में 36,567.46 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 16,14,109.66 करोड़ रुपये रह गई।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 36,444.15 करोड़ रुपये के नुकसान से 12,44,095.76 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 20,871.15 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,71,365.94 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 15,765.56 करोड़ रुपये घटकर 5,86,154.58 करोड़ रुपये रह गई।

इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,465.86 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,52,862.70 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 10,729.2 करोड़ रुपये घटकर 4,22,034.05 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 8,879.98 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,64,927.66 करोड़ रुपये पर आ गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 7,236.74 करोड़ रुपये घटकर 5,83,697.21 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,143.73 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,77,910.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - February 26, 2023 | 1:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement