facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 11:55 AM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1.88 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटीसी रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,510.98 अंक या 2.54 प्रतिशत के लाभ में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर शीर्ष 10 कंपनियों में अन्य के बाजार मूल्यांकन में उछाल आया। शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 1,88,366.69 करोड़ रुपये बढ़ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 43,321.81 करोड़ रुपये बढ़कर 4,72,353.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 34,043.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,72,935.25 करोड़ रुपये रही।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 32,239.66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,02,749 करोड़ रुपये पर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 26,143.92 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 12,74,026.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 23,900.84 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 9,25,188.45 करोड़ रुपये तथा भारती एयरटेल का 10,432.23 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,42,015.45 करोड़ रुपये रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 7,988.61 करोड़ रुपये बढ़कर 6,21,678.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 6,503.28 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,92,313.07 करोड़ रुपये रही।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 3,792.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,85,900.49 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 5,885.97 करोड़ रुपये घटकर 15,75,715.14 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, आईटीसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 11:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement