facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.93 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement

शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

Last Updated- October 29, 2023 | 10:56 PM IST
market cap
Representative Image

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,93,181.15 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

कम कारोबारी सत्रों वाले पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,614.82 अंक या 2.46 प्रतिशत नीचे आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 52,580.57 करोड़ रुपये घटकर 12,25,983.46 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 40,562.71 करोड़ रुपये घटकर 11,14,185.78 करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 22,935.65 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 15,32,595.88 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का मूल्यांकन 19,320.04 करोड़ रुपये घटकर 5,73,022.78 करोड़ रुपये रह गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 17,161.01 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,13,735.07 करोड़ रुपये रह गई। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 15,759.95 करोड़ रुपये घटकर 4,54,814.95 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 13,827.73 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,39,292.94 करोड़ रुपये पर आ गया।

यह भी पढ़ें : Market Outlook: फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की दिशा

आईटीसी की बाजार हैसियत 5,900.49 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,40,637.34 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 3,124.96 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,83,098.06 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 2,008.04 करोड़ रुपये घटकर 5,00,670.73 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 11:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement