facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.16 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement
Last Updated- January 29, 2023 | 4:36 PM IST
investment
BS

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market Cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,16,092.54 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,290.87 अंक या 2.12 फीसदी नीचे आया। इनके अलावा HDFC बैंक, इन्फोसिस, ICICI बैंक, HDFC और भारती एयरटेल (Airtel) के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई।

वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और ITC का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 71,003.2 करोड़ रुपये घटकर 15,81,601.11 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को ही हुआ।

SBI की बाजार हैसियत 46,318.73 करोड़ रुपये घटकर 4,82,107.53 करोड़ रुपये रह गई। ICICI बैंक का बाजार मूल्यांकन 36,836.03 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,70,509.34 करोड़ रुपये पर आ गया। HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण 24,899.93 करोड़ रुपये घटकर 9,01,287.61 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 23,747.55 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,31,583.22 करोड़ रुपये रह गया।

HDFC के बाजार मूल्यांकन में 10,257.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,85,809.79 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 3,029.82 करोड़ रुपये घटकर 6,38,891.87 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट TCS का बाजार मूल्यांकन 17,837.88 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,882.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Budget 2023: फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की बाजार हैसियत 14,931.65 करोड़ रुपये बढ़कर 6,13,689.74 करोड़ रुपये हो गई। ITC का मूल्यांकन 13,591.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,29,031.46 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), ICICI बैंक, HDFC, SBI, भारती एयरटेल और ITC का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - January 29, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement