facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market : टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 49,231 करोड़ रुपये घटा

Advertisement

सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) पहले स्थान पर मौजूद है।

Last Updated- February 12, 2023 | 3:32 PM IST
investment
BS

देश की दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह का संयुक्त रूप से मूल्यांकन पिछले सप्ताह 49,231.44 करोड़ रुपये कम हो गया जिसमें रोजमर्रा के सामान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह BSE के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में 159.18 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट रही।

HUL के अलावा भारती एयरटेल, ITC, ICICI बैंक, HDFC बैंक और HDFC भी बीते सप्ताह नुकसान उठाने वाली शीर्ष दस कंपनियों में शामिल रहीं। वहीं TCS, SBI, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और इंफोसिस (Infosys) का मार्केट कैप बढ़ा है। इन चारों कंपनियों का मार्केट कैप संयुक्त रूप से 35,840.35 करोड़ रुपये बढ़ा लेकिन वह अन्य छह कंपनियों को हुए कुल नुकसान से कम ही था।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मार्केट कैप 15,918.48 करोड़ रुपये गिरकर 6,05,759.87 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का पूंजीकरण 12,540.63 करोड़ रुपये घटकर 4,29,474.82 करोड़ रुपये और ITC का मूल्यांकन 11,420.89 करोड़ रुपये घटकर 4,60,932.38 करोड़ रुपये रह गया।

ICICI बैंक 6,863.37 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,95,885.63 करोड़ रुपये पर बंद हुआ। HDFC बैंक का पूंजीकरण 1,255 करोड़ रुपये घटकर 9,23,933.45 करोड़ रुपये और HDFC का मूल्यांकन 1,233.07 करोड़ रुपये घटकर 4,91,080 करोड़ रुपये रह गया।

यह भी पढ़ें : बाजार में मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच डिफेंसिव शेयरों के चयन पर दें ध्यान निवेशक

दूसरी तरफ फायदे में रहने वाली कंपनियों में से TCS का मूल्यांकन 19,612.52 करोड़ रुपये बढ़कर 12,93,639.32 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 7,585.92 करोड़ रुपये बढ़कर 4,93,486.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में रिलायंस का स्थान बरकरार रहा। इसका मूल्याकंन 4,938.8 करोड़ रुपये बढ़कर 15,80,653.94 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का 3,703.11 करोड़ रुपये बढ़कर 6,76,638.36 करोड़ रुपये हो
गया।

सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) पहले स्थान पर मौजूद है। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), ICICI बैंक, SBI, HDFC, ITC और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - February 12, 2023 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement