facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक रहा।

Last Updated- July 02, 2023 | 3:33 PM IST
market cap

शेयर बाजार में लिस्टेड देश की टॉप 10 कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप पिछले सप्ताह 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान HDFC बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में सबसे अधिक तेजी हुई। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 1,739.19 अंक या 2.76 फीसदी उछला। सेंसेक्स शुक्रवार को 803.14 अंक या 1.26 फीसदी उछलकर अपने उच्चतम स्तर 64,718.56 पर बंद हुआ।

बाजार में आई इस तेजी के चलते टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 1,88,050.82 करोड़ रुपये बढ़ गया। HDFC बैंक का मूल्यांकन 32,600.19 करोड़ रुपये बढ़कर 9,51,584.36 करोड़ रुपये हो गया। TCS के मूल्यांकन में 30,388.43 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और इसका बाजार मूल्यांकन 12,07,669.91 करोड़ रुपये हो गया।

Also read: जून में FPI का निवेश 10 महीने के उच्चतम स्तर पर

इंफोसिस का मूल्यांकन 28,862.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,091.27 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 23,984.28 करोड़ रुपये बढ़कर 17,25,704.60 करोड़ रुपये हो गया।

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक रहा। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, HUL, ITC, इंफोसिस, HDFC, SBI और भारती एयरटेल रहे।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 3:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement