facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: रिलायंस, HDFC और TCS ने बढ़ाया बाजार में दबदबा, सेंसेक्स की 9 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

Market Cap: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1.06 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 19.71 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- May 18, 2025 | 11:17 AM IST
Market Cap
Representative Image

Market Capitalisation: बीते सप्ताह शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर 3.35 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1.06 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 19.71 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह अब भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

अन्य कंपनियों की स्थिति

  • आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 46,306.99 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 10.36 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

  • टीसीएस ने 43,688.4 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका कुल मूल्यांकन 12.89 लाख करोड़ रुपये हो गया।

  • इन्फोसिस का मूल्य 34,281.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6.60 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

  • एचडीएफसी बैंक की हैसियत 34,029.11 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 14.80 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची।

  • बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 32,730.72 करोड़ रुपये बढ़कर 5.69 लाख करोड़ रुपये हो गया।

  • आईटीसी को 15,142.09 करोड़ रुपये की बढ़त मिली, जिससे उसका मूल्यांकन 5.45 लाख करोड़ रुपये हो गया।

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाजार हैसियत 11,111.15 करोड़ रुपये बढ़कर 7.06 लाख करोड़ रुपये रही।

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्य 11,054.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5.59 लाख करोड़ रुपये हो गया।

केवल भारती एयरटेल को नुकसान

इन सभी के उलट, भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 19,330.14 करोड़ रुपये घट गया और यह 10.34 लाख करोड़ रुपये रह गया।

टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

  2. एचडीएफसी बैंक

  3. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

  4. आईसीआईसीआई बैंक

  5. भारती एयरटेल

  6. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

  7. इन्फोसिस

  8. बजाज फाइनेंस

  9. हिंदुस्तान यूनिलीवर

  10. आईटीसी

सप्ताह भर में बीएसई सेंसेक्स में कुल 2,876.12 अंकों यानी 3.61% की बढ़त दर्ज की गई, जिससे कंपनियों के मार्केट कैप में यह उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 11:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement