facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Market Cap: रिलायंस टॉप पर कायम, TCS ने दोबारा कब्जा जमाया, टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में 2.10 लाख करोड़ का उछाल

Advertisement

Market Cap: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 66,985.25 करोड़ रुपये बढ़कर 16.90 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- March 09, 2025 | 1:28 PM IST
Reliance Industries
Representative Image

Market Cap: शेयर बाजार में बीते सप्ताह मजबूती के चलते सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर 2.10 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,134.48 अंक (1.55%) चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 427.8 अंक (1.93%) की बढ़त के साथ बंद हुआ।

रिलायंस और टीसीएस को बड़ा फायदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 66,985.25 करोड़ रुपये बढ़कर 16.90 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, टीसीएस का मार्केट कैप 46,094.44 करोड़ रुपये बढ़कर 13.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस उछाल के चलते टीसीएस एक बार फिर देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई।

एसबीआई, भारती एयरटेल, आईटीसी को भी बढ़त

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI): मार्केट कैप 39,714.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6.53 लाख करोड़ रुपये
  • भारती एयरटेल: 35,276.3 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 9.30 लाख करोड़ रुपये
  • आईटीसी: 11,425.77 करोड़ रुपये बढ़कर 5.05 लाख करोड़ रुपये
  • आईसीआईसीआई बैंक: 7,939.13 करोड़ रुपये बढ़कर 8.57 लाख करोड़ रुपये
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर: 2,819.51 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5.17 लाख करोड़ रुपये

एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस को नुकसान

हालांकि, इस दौरान कुछ कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में गिरावट भी आई।

  • एचडीएफसी बैंक: मार्केट कैप 31,832.92 करोड़ रुपये घटकर 12.92 लाख करोड़ रुपये
  • बजाज फाइनेंस: 8,535.74 करोड़ रुपये घटकर 5.20 लाख करोड़ रुपये
  • इन्फोसिस: 955.12 करोड़ रुपये घटकर 7.00 लाख करोड़ रुपये

शीर्ष 10 कंपनियों की लिस्ट में बदलाव

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बनी रही, जबकि टीसीएस ने एचडीएफसी बैंक को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची इस प्रकार रही:

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)
  3. एचडीएफसी बैंक
  4. भारती एयरटेल
  5. आईसीआईसीआई बैंक
  6. इन्फोसिस
  7. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
  8. बजाज फाइनेंस
  9. हिंदुस्तान यूनिलीवर
  10. आईटीसी

Advertisement
First Published - March 9, 2025 | 1:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement