facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप बढ़ा, HDFC बैंक को सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर ₹88,085.89 करोड़ का इजाफा हुआ।

Last Updated- March 30, 2025 | 11:50 AM IST
market cap
Representative Image

Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में हल्की तेजी के बीच सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर ₹88,085.89 करोड़ का इजाफा हुआ। इस दौरान एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा फायदा मिला। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 509.41 अंक यानी 0.66% ऊपर बंद हुआ था।

किन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा?

  • एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप ₹44,933.62 करोड़ बढ़कर ₹13.99 लाख करोड़ हो गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का वैल्यूएशन ₹16,599.79 करोड़ बढ़कर ₹6.88 लाख करोड़ पहुंच गया।
  • टीसीएस का मार्केट कैप ₹9,063.31 करोड़ बढ़कर ₹13.04 लाख करोड़ हो गया।
  • आईसीआईसीआई बैंक के वैल्यूएशन में ₹5,140.15 करोड़ की बढ़ोतरी हुई और अब इसका कुल मार्केट कैप ₹9.52 लाख करोड़ है।
  • आईटीसी का मार्केट कैप ₹5,032.59 करोड़ बढ़कर ₹5.12 लाख करोड़ हुआ।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का वैल्यूएशन ₹2,796.01 करोड़ बढ़कर ₹5.30 लाख करोड़ हो गया।
  • भारती एयरटेल की बाजार हैसियत ₹2,651.48 करोड़ बढ़कर ₹9.87 लाख करोड़ हो गई।
  • बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप ₹1,868.94 करोड़ बढ़कर ₹5.54 लाख करोड़ हो गया।

यह भी पढ़ें: Stock Market Holiday: 31 मार्च को ईद पर खुले रहेंगे शेयर बाजार या नहीं? जानिए BSE-NSE का शेड्यूल

किसके वैल्यूएशन में गिरावट?

  • इन्फोसिस का मार्केट कैप ₹9,135.89 करोड़ घटकर ₹6.52 लाख करोड़ पर आ गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का वैल्यूएशन ₹1,962.2 करोड़ घटकर ₹17.25 लाख करोड़ हो गया।

टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग (मार्केट कैप के आधार पर)

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • एचडीएफसी बैंक
  • टीसीएस
  • भारती एयरटेल
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
  • इन्फोसिस
  • बजाज फाइनेंस
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर
  • आईटीसी

Advertisement
First Published - March 30, 2025 | 11:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement