facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: मार्केट में जोश, Reliance समेत 9 कंपनियों की वैल्यू में जबरदस्त इजाफा

Advertisement

MCap: भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹51,860.65 करोड़ की बढ़त के साथ ₹11.56 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

Last Updated- June 29, 2025 | 2:17 PM IST
market cap
Representative Image

Market Cap: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई मजबूती का असर देश की दिग्गज कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पर साफ दिखा। बीएसई की टॉप-10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में कुल ₹2.34 लाख करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक फायदे में रही और उसका बाजार पूंजीकरण ₹69,556.91 करोड़ बढ़कर ₹20.51 लाख करोड़ हो गया।

भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹51,860.65 करोड़ की बढ़त के साथ ₹11.56 लाख करोड़ पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन ₹37,342.73 करोड़ बढ़कर ₹15.44 लाख करोड़ हो गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस ने ₹26,037.88 करोड़ की बढ़त के साथ अपना मार्केट कैप ₹5.88 लाख करोड़ कर लिया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन ₹24,649.73 करोड़ की बढ़त के साथ ₹10.43 लाख करोड़ हो गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में ₹13,250.87 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह ₹6.05 लाख करोड़ पर पहुंच गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ₹8,389.15 करोड़ की बढ़त के साथ ₹7.18 लाख करोड़ का आंकड़ा छू लिया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप ₹3,183.91 करोड़ बढ़कर ₹12.45 लाख करोड़ हो गया। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन ₹293.7 करोड़ बढ़कर ₹5.41 लाख करोड़ पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें: Market Outlook: इस हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे आर्थिक आंकड़े और अमेरिका की टैरिफ नीतियां

इन सभी के उलट, इन्फोसिस ऐसी इकलौती कंपनी रही जिसका बाजार पूंजीकरण घटा। इसका मार्केट कैप ₹5,494.8 करोड़ की गिरावट के साथ ₹6.68 लाख करोड़ रह गया।

मार्केट कैप के आधार पर शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बनी रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - June 29, 2025 | 2:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement