facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: शेयर बाजार में गिरावट का बड़ा असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू में भारी उतार-चढ़ाव

Advertisement

शेयर बाजार में गिरावट के चलते टॉप-10 कंपनियों की कुल वैल्यू में करीब 2 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई, हालांकि कुछ कंपनियों ने बढ़त भी हासिल की।

Last Updated- April 26, 2026 | 2:13 PM IST
Share Market
Representative image

MCap: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते आई गिरावट का असर देश की बड़ी कंपनियों पर भी साफ नजर आया। टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात की कुल मार्केट वैल्यू करीब 2 लाख करोड़ रुपये घट गई। इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते कमजोरी का रुख देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 1,829 अंक यानी करीब 2.33 प्रतिशत टूट गया। वहीं एनएसई निफ्टी में 455 अंक यानी 1.87 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक तनाव और कमजोर नतीजों का असर

विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में आई इस गिरावट के पीछे वैश्विक तनाव और पश्चिम एशिया की अनिश्चित स्थिति प्रमुख वजह रही। इसके साथ ही आईटी कंपनियों के कमजोर नतीजों ने भी निवेशकों की धारणा पर असर डाला।

रिलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च प्रमुख अजीत मिश्रा का कहना है कि लगातार तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों को लेकर चिंता ने भी दबाव बढ़ाया।

टॉप कंपनियों की वैल्यू में करीब 2 लाख करोड़ की गिरावट

पिछले सप्ताह के दौरान टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का संयुक्त बाजार मूल्यांकन लगभग 2,05,343 करोड़ रुपये घट गया। सबसे ज्यादा नुकसान आईटी सेक्टर की कंपनी टीसीएस और दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

TCS और रिलायंस को सबसे बड़ा झटका

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 66,699 करोड़ रुपये घटकर 8,67,364 करोड़ रुपये रह गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू 50,670 करोड़ रुपये गिरकर 17,96,647 करोड़ रुपये पर आ गई।

बैंकिंग और बीमा सेक्टर में भी गिरावट

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 23,090 करोड़ रुपये घटकर 12,08,225 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी की वैल्यू भी 19,670 करोड़ रुपये घटकर 5,13,020 करोड़ रुपये पर आ गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टुब्रो की वैल्यू में भी गिरावट दर्ज हुई।

कुछ कंपनियों ने दर्ज की बढ़त

बाजार की गिरावट के बावजूद कुछ कंपनियों ने मजबूती दिखाई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 20,652 करोड़ रुपये बढ़कर 5,47,219 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई की वैल्यू 19,522 करोड़ रुपये बढ़कर 10,16,752 करोड़ रुपये पहुंच गई। बजाज फाइनेंस में भी 8,253 करोड़ रुपये की बढ़त देखी गई।

टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में बदलाव नहीं

उतार-चढ़ाव के बावजूद टॉप कंपनियों की रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। उसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - April 26, 2026 | 2:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement