facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mcap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 71,414 करोड़ रुपये घटा

Advertisement

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 831.15 अंक या 1.16 प्रतिशत चढ़ गया।

Last Updated- February 18, 2024 | 11:53 AM IST
Stock Market Crash
Representative Image

MCap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 71,414.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रही।

शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में एलआईसी के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया।

इन कंपनियों के मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 62,038.86 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 831.15 अंक या 1.16 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 26,217.12 करोड़ रुपये गिरकर 6,57,420.26 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 18,762.61 करोड़ रुपये घटकर 14,93,980.70 करोड़ रुपये पर आ गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 13,539.84 करोड़ रुपये घटकर 5,05,092.18 करोड़ रुपये रह गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 11,548.24 करोड़ रुपये घटकर 5,58,039.67 करोड़ रुपये पर आ गया।

यह भी पढ़ें: Deem Roll Tech IPO: अगले हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत अन्य जानकारी

भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 703.60 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,30,340.9 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 642.62 करोड़ रुपये घटकर 19,76,493.92 करोड़ रुपये रह गई। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज बुधवार को 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई।

मंगलवार को भी रिलायंस का मूल्यांकन थोड़े समय के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा था। हालांकि, दिन के अंत में यह 19.93 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ। इस रुख के उलट सप्ताह के दौरान एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 27,220.07 करोड़ रुपये बढ़कर 6,73,585.09 करोड़ रुपये हो गया।

इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान 13,592.73 करोड़ रुपये जोड़े और इसका मूल्यांकन 7,06,573.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,684.58 करोड़ रुपये बढ़कर 10,78,493.29 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 8,541.48 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,17,796.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, एलआईसी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 11:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement