facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.16 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement

कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 982.56 अंक या 1.37 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

Last Updated- January 28, 2024 | 9:09 PM IST
Stock Market
Representative Image

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का सामूहिक बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 1.16 लाख करोड़ रुपये घट गया। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ।

कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 982.56 अंक या 1.37 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

शीर्ष 10 सबसे कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 32,661.45 करोड़ रुपये घटकर 10,90,001.31 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 20,682.74 करोड़ रुपये घटकर 5,71,337.04 करोड़ रुपये पर आ गया।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,173.43 करोड़ रुपये घटकर 13,93,439.94 करोड़ रुपये और एसबीआई का पूंजीकरण 16,599.77 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,46,989.47 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी की बाजार हैसियत 15,908.1 करोड़ रुपये घटकर 5,68,262.28 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 9,210.4 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,70,974.17 करोड़ रुपये रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 1,928.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 18,33,737.60 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 20,727.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,52,407.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन्फोसिस ने 9,151.75 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन 6,93,457.65 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 1,137.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,08,511.16 करोड़ रुपये हो गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एसबीआई का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 11:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement