facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.17 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,17,493.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई

Last Updated- April 23, 2023 | 10:20 AM IST
share market

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,17,493.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस रही।

सप्ताह के दौरान नुकसान में रहने वाली आठ कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। सिर्फ आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 775.94 अंक या 1.28 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 66,854.05 करोड़ रुपये घटकर 5,09,215 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ उम्मीद से कम रहा है। कंपनी ने 13 अप्रैल को अपना मार्च तिमाही का नतीजा घोषित किया था।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 10,880.5 करोड़ रुपये घटकर 9,33,937.35 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 10,462.77 करोड़ रुपये घटकर 6,17,477.46 करोड़ रुपये रह गई। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 10,318.52 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 11,56,863.98 करोड़ रुपये पर आ गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार मूल्यांकन 8,458.53 करोड़ रुपये घटकर 5,86,927.90 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 5,172.27 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,06,264.24 करोड़ रुपये पर आ गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 4,566.52 करोड़ रुपये घटकर 15,89,169.49 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल की 780.62 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,26,635.46 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 15,907.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,07,373.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई के मूल्यांकन में 8,746.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,84,561.80 करोड़ रुपये रहा।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement