facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex की Top10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

Last Updated- December 31, 2023 | 11:54 AM IST
market cap

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,29,899.22 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। बीते कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,133.3 अंक या 1.59 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स 28 दिसंबर को 72,484.34 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। ‘क्रिसमस’ के अवसर पर सोमवार को शेयर बाजार बंद रहे थे।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस की बाजार हैसियत घट गया। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक 29,828.84 करोड़ रुपये बढ़कर 12,97,972.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में 25,426.49 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,27,062.06 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 24,510.96 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,645.54 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 20,735.14 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,25,778.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 13,633.07 करोड़ रुपये बढ़कर 17,48,827.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का मूल्यांकन 9,164.74 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,76,809.77 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई ने सप्ताह के दौरान 4,730.04 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 5,72,915.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 1,869.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,98,965.47 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 11,105.22 करोड़ रुपये घटकर 13,88,591.70 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत में 7,946.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,40,351.80 करोड़ रुपये पर आ गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईटीसी, एसबीआई और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 11:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement