facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex की टॉप 10 में पांच कंपनियो का बाजार पूंजीकरण 95,337 करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही

Last Updated- February 19, 2023 | 10:48 AM IST
RIL

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 95,337.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 319.87 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ में रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, आईटीसी और भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 70,023.18 करोड़ रुपये बढ़कर 16,50,677.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 14,834.74 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,75,767.12 करोड़ रुपये रही।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,034.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी से 6,01,920.14 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 3,288.43 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,32,763.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी की बाजार हैसियत 1,157.09 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,237.09 करोड़ रुपये रही।

वहीं दूसरी ओर एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 19,678.77 करोड़ रुपये घटकर 4,73,807.64 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में 14,825.92 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,90,933.95 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 13,099.41 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 12,80,539.91 करोड़ रुपये रह गई।

इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 10,309.8 करोड़ रुपये घटकर 6,66,328.56 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 14.3 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 9,23,919.15 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - February 19, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement