facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Fall: ज्यादा करों के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट जारी

Advertisement

बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी सूचकांकों में चौथे दिन गिरावट जारी रही, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली और इक्विटी लेनदेन पर ज्यादा करों का असर बाजार पर पड़ा।

Last Updated- July 24, 2024 | 11:14 PM IST
Market movement: There will not be much movement in the markets this week, municipal bonds have not been able to gain momentum बाजार हलचल: इस हफ्ते बाजारों में नहीं होगी बहुत घटबढ़, रफ्तार नहीं पकड़ पाए हैं म्युनिसिपल बॉन्ड

बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी सूचकांकों में गिरावट जारी रही क्योंकि निवेशकों ने इक्विटी लेनदेन पर ज्यादा करों को आत्मसात कर लिया। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार बिकवाली का भी बाजार के प्रदर्शन पर असर पड़ा।

लगातार चौथे दिन फिसलते हुए बेंचमार्क सेंसेक्स 280 अंकों की गिरावट के साथ 80,149 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 66 अंकों की गिरावट के साथ 24,414 पर कारोबार की समाप्ति की। सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबारी सत्र के दौरान क्रमश: 79,751 और 24,307 के निचले स्तर को छुआ।

एफपीआई ने बुधवार को 5,131 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि देसी संस्थानों ने नकदी बाजार में 3,137 करोड़ रुपये की खरीदारी की। सरकार ने डेरिवेटिव सेगमेंट में सटोरिया ट्रेडिंग पर लगाम कसने के लिए प्रतिभूति लेनदेन कर में खासी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। साथही इक्विटी से होने वाले अल्पावधि व दीर्घावधि लाभ पर कर में भी इजाफा किया गया है।

एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख व रणनीतिकार शेषाद्रि सेन ने कहा, हम बाजारों को लेकर सतर्क बने हुए हैं। हम आय का सुस्त सीजन देख रहे हैं क्योंकि राजस्व वृद्धि नरम रही है और मार्जिन को लेकर अनुकूलता गायब हो रही है। साथ ही दरों में कटौती एक या दो तिमाही बाद होगी और मूल्यांकन निफ्टी के एक साल आगे के पीई 21.4 गुने पर तना हुआ है और इसमें तत्काल कोई अपग्रेड नहीं है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, बाजार में कुछ गिरावट आई जब अल्पावधि व दीर्घावधि लाभ पर कर की दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से निवेशकों का मन खट्टा हो गया। हमें लगता है कि बाजार जल्द ही बजट को भूल जाएगा और अपना ध्यान कंपनियों की आय वृद्धि की दिशा पर केंद्रित करेगा, जो अभी तक हमारे अनुमान से मामूली नीचे रहा है। बाजार में चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात सकारात्मक र हा और 2,755 शेयर चढ़े जबकि 1,143 में गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 क्रमश: 1.04 व 1.76 फीसदी चढ़े।

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement