facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बाद तेजी के साथ खुल सकता है बाजार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:19 AM IST
BSE, Share market today

एशियाई प्रशांत बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज सप्ताह के पहले दिन भारतीय बाजार की भी सकारात्मक शुरुआत होने की संभावना है। आज सुबह 7:30 बजे SGX Nifty futures 50 अंक बढ़कर 18,860 पर रहा। 

चीन के कुछ शहरों में वायरस परीक्षण नियमों में ढील दिए जाने के बाद, आज सुबह एशिया में, हैंग सेंग सूचकांक में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई । वहीं  शंघाई कंपोजिट में 1 फीसदी, निक्केई में 0.14 फीसदी और स्ट्रेट टाइम्स में 0.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली। 

वहीं शुक्रवार को, अमेरिका में बाजारों में दिन भर की उलट-फेर के बाद बाजार सुस्ती के साथ बंद हुआ। डॉव जोंस सिर्फ 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि एसएंडपी 500 में 0.1 फीसदी और नैस्डैक 0.2 फीसदी गिरावट देखी गई। 

आज घरेलू और अमेरिका के बाजारों में PMI डाटा पर नजर बनी रहेगी। OPEC+ ने रविवार को घोषणा कि की वो नवंबर से 2023 के अंत तक, प्रति दिन 2 मिलियन बैरल तेल उत्पादन को कम करने की अपनी मौजूदा नीति पर टिके रहेगा। वहीं दूसरी तरफ, आज सुबह Brent crude futures 2 फीसदी के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

इसके अलावा, NCLAT द्वारा 1,788 करोड़ रुपये का CCI जुर्माना लगाए जाने के बाद , आज MRF, CEAT, Apollo Tyres जैसी टायर कंपनियां के स्टॉक फोकस में रहेंगे।   

Advertisement
First Published - December 5, 2022 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement