facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: ₹1.65 लाख करोड़ का झटका! HDFC Bank समेत 8 दिग्गज कंपनियों की मार्केट वैल्यू गिरी

Advertisement

MCap: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को छोड़कर बाकी सभी दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई।

Last Updated- June 15, 2025 | 12:18 PM IST
Stock market today
Representative Image

Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट का असर देश की टॉप-10 में शामिल कंपनियों पर भी देखने को मिला। इनमें से 8 कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹1,65,501.49 करोड़ घट गया। इस दौरान HDFC बैंक की वैल्यू सबसे ज्यादा गिरी।

पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स में 1,070.39 अंकों या 1.30% की गिरावट दर्ज की गई।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को छोड़कर बाकी सभी दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई। जिन कंपनियों को नुकसान हुआ उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) शामिल हैं।

HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹47,075.97 करोड़ घटकर ₹14,68,777.88 करोड़ रह गया।

ICICI बैंक की वैल्यू ₹30,677.44 करोड़ घटकर ₹10,10,375.63 करोड़ हो गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का मार्केट कैप ₹21,516.63 करोड़ घटकर ₹19,31,963.46 करोड़ रह गया।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की वैल्यू ₹18,250.85 करोड़ घटकर ₹7,07,186.89 करोड़ हो गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का मार्केट कैप ₹16,388.4 करोड़ घटा और अब यह ₹5,44,893.71 करोड़ रह गया है।

भारती एयरटेल की वैल्यू ₹15,481.22 करोड़ घटकर ₹10,50,413.33 करोड़ हो गई। वहीं, एलआईसी की मार्केट वैल्यू ₹13,693.62 करोड़ की गिरावट के साथ ₹5,93,379.66 करोड़ पर पहुंच गई।

बजाज फाइनेंस को भी नुकसान हुआ और उसका मार्केट कैप ₹2,417.36 करोड़ घटकर ₹5,80,052.09 करोड़ रह गया।

हालांकि, कुछ कंपनियों को इस दौरान फायदा भी हुआ। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप ₹22,215.06 करोड़ बढ़कर ₹12,47,190.95 करोड़ हो गया।

इंफोसिस की वैल्यू में भी ₹15,578.3 करोड़ की बढ़त हुई और अब इसका मार्केट कैप ₹6,65,318.03 करोड़ पर पहुंच गया है।

टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में ये हैं सबसे वैल्यूएबल फर्म्स:

  1.  रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड
  2. HDFC बैंक
  3. TCS
  4. भारती एयरटेल
  5. ICICI बैंक
  6. SBI
  7. इंफोसिस
  8. LIC
  9. बजाज फाइनेंस
  10. HUL

Advertisement
First Published - June 15, 2025 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement