facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल | टाटा मोटर्स से सूचीबद्ध अस्पतालों तक: रहेगी इन स्टॉक्स पर नजर

Advertisement
Last Updated- December 18, 2022 | 11:23 PM IST
Share Market, Stocks to watch today

टाटा मोटर्स के डीवीआर पर नजर

टाटा मोटर्स के डीवीआर से सामान्य शेयरों के मुकाबले वाहन निर्माण कंपनी की गिरावट कम होकर नवंबर के शुरू के 40 प्रतिशत रह गई। यह बदलाव इस संभावना पर आधारित था कि डीवीआर और साधारण शेयरों को सेंसेक्स में शामिल किया जाएगा। इन उम्मीदों पर पानी फिर गया क्योंकि सूचकांक में शामिल किए जाने की शर्त में बदलाव के तहत सिर्फ साधारण शेयरों के लिए संभावना बढ़ गई।

नवंबर से, टाटा मोर्स का शेयर सपाट बना हुआ है, जबकि डीवीआर में 14 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले पांच साल के दौरान इन दोनों के बीच औसत अंतर फिर से बढ़कर 50 प्रतिशत के आसपास हो गया है। विश्लेषकों का कहना है कि डीवीआर में तरलता चिंता पैदा कर सकती है, क्योंकि सिर्फ साधारण शेयरों को ही सेंसेक्स में जगह मिल है। यदि यह गिरावट बढ़कर 55 प्रतिशत पर पहुंचती है तो विश्लेषक डीवीआर खरीदने पर विचार कर सकते हैं, या 50 प्रतिशत से नीचे जाने पर इसे बेच सकते हैं।

एलिन, केफिन के लिए जीएमपी मिश्रित

हाल में खुले आईपीओ के लिए ग्रे बाजार में प्रीमियम (जीएमपी) मिश्रित रहा है। सूत्रों के अनुसार, एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर ने 15 प्रतिशत से ज्यादा जीएमपी के साथ बढ़त बनाई, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज के लिए जीएमपी 5 प्रतिशत से कम है।

एक ब्रोकर ने कहा, ‘पिछले सप्ताह बंद हुए दो आईपीओ को कमजोर प्रतिक्रिया मिली। आईपीओ में निवेशक दिलचस्पी समाप्त होती दिख रही है। नए वर्ष के शुरू में एक या दो बड़े निर्गम बाजार धारणा में पुन: मजबूती ला सकते हैं।’ इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण सेवा कंपनी एलिन का आईपीओ आकार 475 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े: FPI ने दिसंबर में अब तक भारतीय बाजारों में 10,555 करोड़ रुपये का निवेश किया

निवेशकों को भा रहीं सूचीबद्ध अस्पताल श्रृंखलाएं

सूचीबद्ध अस्पताल श्रृंखलाएं निवेशक दिलचस्पी आकर्षित कर रही हैं। महामारी के बाद अपने राजस्व में आए सुधार की वजह से निवेशक इन कंपनियों को पसंद करने लगे हैं। नोमुरा की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अस्पतालों में मरीजों के आने-जाने की दर सुधरकर काफी हद तक महामारी-पूर्व स्तरों पर आ चुकी है। हमें उम्मीद है कि यह दर 65 प्रतिशत और 75 प्रतिशत के बीच बनी रहेगी।

एबिटा में भी महामारी-पूर्व स्तरों के मुकाबले सुधार आया है।’जानकारों का मानना है कि इसके अलावा, बड़ी श्रृंखलाओं द्वारा छोटे अस्पतालों के अधिग्रहण और असंगठित क्षेत्र से संगठित खंड में बाजार भागीदारी बढ़ने से भी अस्पताल क्षेत्र में समेकन की गुंजाइश बढ़ी है।

Advertisement
First Published - December 18, 2022 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement