facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Next week: मिडिल ईस्ट के तनाव से लेकर तिमाही नतीजों तक, अगले हफ्ते इन फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल

Advertisement

ईरान-इजराइल तनाव के चलते बाजार की नजर आने वाले समय में तेल की कीमतों में कुछ उतार-चढ़ाव पर रहेगी।

Last Updated- April 21, 2024 | 12:58 PM IST
Share Market

शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता कुछ खास नहीं रहा है। बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार के प्रमुख इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। शेयर बाजार की गिरावट के पीछे ग्लोबल संकेत अहम शेयर फैक्टर रहे।

अब अगले हफ्ते बाजार की नजर कारोबार पर है। ऐसा माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के चलते ग्लोबल संकेत कमजोर रह सकते हैं और इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। अगले हफ्ते भी बाजार के तेजी पकड़ने के आसार कम नजर आ रहे हैं। वहीं ग्लोबल संकेतों के अलावा दूसरी तरफ तिमाही नतीजों के आधार पर बाजार में स्टॉक स्पेस्फिक एक्शन देखने को मिल सकता है।

तिमाही नतीजे

बाजार की नजर विप्रो और एचडीएफसी बैंक के नतीजों पर रहने वाली है। अगले हफ्ते 150 से ज्यादा कंपनियां अपने नतीजे जारी करने जा रही हैं। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एचयूएल, एसीसी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक जैसे नाम शामिल हैं। बाजार में इन घरेलू फैक्टर्स के आधार पर भी एक्शन देखने को मिल सकता है।

ईरान-इजराइल तनाव

इसके अलावा ग्लोबल संकेतों में सबसे अहम ट्रिगर है मिडिल ईस्ट में जारी तनाव। यूएस जीडीपी के तिमाही अनुमान और कच्चे तेल की चाल पर भी बाजार रिएक्ट कर सकता है।

ये भी पढ़ें- दिग्गज फार्मा कंपनी Lupin ने US में लॉन्च की नई दवा, शेयर पर दिख सकता है असर

अमेरिकी GDP
वैश्विक स्तर पर, बाजार की नजर 25 अप्रैल को जारी होने वाले 2024 की पहली तिमाही के लिए अमेरिकी जीडीपी के एडवांस एस्टिमेट्स पर रहेगी। इसके अलावा निवेशक अप्रैल के लिए मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज PMI फ्लैश डेटा पर भी नजर रखेंगे।

तेल की कीमतें
तेल की कीमतों में 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे हो सकती है, ईरान-इजराइल तनाव के चलते बाजार की नजर आने वाले समय में तेल की कीमतों में कुछ उतार-चढ़ाव पर रहेगी। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा, ईरान और इजराइल द्वारा एक-दूसरे के क्षेत्रों पर किए गए सैन्य हमलों के बावजूद पिछले सप्ताह के दौरान 3.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें- Vodafone Idea FPO: 10 रुपये में मिल रहा शेयर, दांव लगाने के लिए बचा है बस एक दिन

कैसा था बीता हफ्ता

गुजरे सप्ताह निफ्टी50 372 अंक गिरकर 22,147 पर बंद हुआ और बीएसई सेंसेक्स 1,157 अंक गिरकर 73,088 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप100 इंडेक्स 2.7 प्रतिशत और स्मॉलकैप100 इंडेक्स 1.4 प्रतिशत गिर गया।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement