facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: कॉरपोरेट आय, अमेरिका में ब्याज दर पर फैसले से तय होगी इस सप्ताह बाजार की चाल

Advertisement

इस सप्ताह टाटा केमिकल्स, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईओसी, अदाणी पावर, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी, एमआरएफ और टाइटन के नजीते आने हैं।

Last Updated- April 28, 2024 | 1:15 PM IST
Share Market

Market Outlook: कंपनियों की तिमाही आय के नतीजे, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले और अन्य वैश्विक रुझानों से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी। विशेषज्ञों ने बताया कि इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की व्यापारिक गतिविधियों, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की दिशा और रुपया-डॉलर विनिमय दर जैसे कारक भी व्यापार को प्रभावित करेंगे। महाराष्ट्र दिवस के कारण बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीना ने कहा कि घरेलू स्तर पर, चौथी तिमाही के नतीजे कुछ विशेष शेयरों को दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि मासिक ऑटो बिक्री के आंकड़े मई की शुरुआत में घोषित किए जाएंगे और मतदान का अगला चरण महत्वपूर्ण होगा।

मीना ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर, एक मई को होने वाली अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का नतीजा महत्वपूर्ण होगा। इसके अलावा चीन और अमेरिका से जारी होने वाले आर्थिक आंकड़ों के साथ ही वैश्विक मुद्रा बाजार में होने वाली हलचल भी बाजार को प्रभावित करेगी।

Also read: सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का MCap 1.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, SBI, और ICICI बैंक रहे सबसे आगे

इस सप्ताह टाटा केमिकल्स, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईओसी, अदाणी पावर, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी, एमआरएफ और टाइटन के नजीते आने हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि आगामी अमेरिकी फेडरल नीति, अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डेटा वैश्विक बाजार को प्रभावित करेंगे। इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर तिमाही नतीजों से बाजार प्रभावित होंगे।

Advertisement
First Published - April 28, 2024 | 1:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement